सोनभद्र, मार्च 21 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय क्षेत्र में शनिवार की मध्य रात्रि मौसम के अचानक बदले मिजाज ने बड़ी विद्युत व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। तेज गरज-चमक और बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली से 132 केवी विद्युत आपूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके चलते सैकड़ों गांवों और कस्बों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रातभर क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि शाम सात बजे आपूर्ति बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली। पारेषण विभाग के अनुसार आकाशीय बिजली गिरने से टावर संख्या 34 और 35 के बीच बी-फेज का कंडक्टर टूट गया, जबकि टावर संख्या 36 के सर्किट द्वितीय का डिस्क (इंसुलेटर) भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस तकनीकी खराबी के कारण ओबरा, डाला, कोन सहित कई क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल हो...