अल्मोड़ा, मई 13 -- अल्मोड़ा। जौरासी क्षेत्र से लगे स्याल्दे ब्लॉक के ग्राम पंचायत का कफलटाना में बीते दिनों आकाशीय बिजली गिरने से सात बकरियों की मौत हो गई थी। ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग उठाई है। ग्राम प्रधान चंपा देवी का कहना है कि पांच मई को आकाशीय बिजली गिरने से गरीब दिव्यांग उमराव सिंह की सात बकरियां मर गई थीं। बताया कि घटना के समय बकरियां गौशाले में बांधी हुई थीं। कहना है उनके परिवार के भरण पोषण का एकमात्र व्यवसाय बकरी पालन ही था। पीड़ित स्वयं दिव्यांग हैं और पत्नी बकरी पालन कर घर की आर्थिकी चलाती हैं। यह भी पढ़ें- वज्रपात से पांच मवेशियों की मौत लेकिन एक साथ सात बकरियों की मौत होने से परिवार के लिए संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर प्रभावित परिवार को उचित मु...