आकाशीय बिजली से महिला झुलसी, गंभीर
सोनभद्र, जून 3 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भरकना गांव में मंगलवार को देर रात बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से महिला गंभीर रूप से झुलस कर अचेत हो गई। वह घर में बैठकर खाना खा रही थी। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के सतौहा गांव निवासी 35 वर्षीय राजकुमारी पत्नी महेंद्र इन दिनों अपने मायके भरकना गांव में आई थी। मंगलवार देर रात वह अपने घर में बैठ कर खाना खा रही थी। इसी दौरान अचानक तेज कड़क एवं चमक के साथ बिजली गिरने से वह झुलस कर बेहोश हो गई। परिजनों द्वारा तत्काल एम्बुलेंस की मदद से बेहोशी हालत में घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- आकाशीय बिजली से दो बालिकाओं की मौत, मच कोहराम डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देख बुधवार की सुबह जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घोरावल अस्पताल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.