आकाशीय बिजली से भैंस की गई जान
बक्सर, मई 29 -- कृष्णाब्रह्म। थाना क्षेत्र के अमथुआ गांव से पश्चिम बधार में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार स्थानीय गांव निवासी लालमोहर महतो की भैंस गांव से पश्चिम बधार में विचरण कर रही थी, तभी अचानक मौसम का मिजाज बदला और बूदा-बंदी होने लगी। मंजर ऐसा बना कि दिन में ही रात का नजारा दिखने लगा। इसी बीच तेज हवा के साथ बारिश भी होने लगी। उसी दौरान भैंस बधार में घास चर रही थी, तभी तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरी और भैंस उसकी चपेट में आ गई। बताया जाता है कि घटना स्थल पर ही भैंस की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- आकाशीय बिजली से भैंस की गई जान यह भी पढ़ें- मझिगावां में आकाशी बिजली गिरने से दो गायों की मौत यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.