हरदोई, जुलाई 2 -- पाली। मूसलाधार बारिश के दौरान गुरुवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से खेत पर मौजूद पिता, पुत्र और पुत्री समेत सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने सभी को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दरियापुर गांव निवासी उमेश ने अपने खेत में खीरा की फसल उगाई है। गुरुवार को उमेश गांव के अंशू के साथ निराई, गुड़ाई कर रहा था। दोपहर में उसका बेटा सचिन दोनों के लिए खाना लेकर खेत गया। सचिन के साथ उसकी दो बहनें सात वर्षीय डिम्पल और 12 वर्षीय कोमल भी पहुंच गईं। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: पेड़ के नीचे खड़े किशोर पर गिरी बिजली, मौत बारिश होने पर सभी खेत में बने मचान पर बैठ गए। मौसम खराब होने पर पास के खेतों में काम कर रहे शेरू और नीरज भी उमेश...