सोनभद्र, जून 19 -- दुद्धी। क्षेत्र में शुक्रवार की शाम करीब साढे़ चार बजे आई आंधी और चमक गरज के साथ बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दुद्धी क्षेत्र के पांच लोग झुलस गई। सभी को दुद्धी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुद्धी के डुमरडीहा निवासी 38 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी ओमप्रकाश बारिश के दौरान अपने घर में खिड़की के पास बैठी थीं। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गई। वहीं ग्राम बघाडू निवासी 32 वर्षीय बेबी देवी पत्नी विनय भी अपने घर में मौजूद थीं, जो आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। इसके साथ ही ग्राम बरखोहरा में एक ही परिवार के तीन सदस्य 45 वर्षीय शकुंतला देवी, आठ वर्षीय नंदनी पुत्री अमरनाथ तथा 28 वर्षीय मनीषा देवी पत्नी अमरनाथ घर के अंदर भोजन कर रहे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्...