सोनभद्र, जून 2 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नौगवां नंदलाल गांव में मंगलवार की शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो बालिकाओं की मौत हो गई। दोनों घर से कुछ दूरी पर खेत में शौच करने के लिए गई थी। बारिश होने लगी तो पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। इसी दौरान बिजली गिरी और दोनों चपेट में आ गई। करमा थाना क्षेत्र के बसदेवा गांव निवासी 10 वर्षीय आंचल पुत्री विनोद कुमार गर्मी की छुट्टी होने पर अपने मौसी के घर घोरावल कोतवाली क्षेत्र के नौगवां नंदलाल गांव में आई थी। मंगलवार की शाम लगभग चार बजे आंचल नौगवां नंदलाल गांव की 14 वर्षीय पूजा पुत्री रमाशंकर के साथ घर से कुछ दूरी पर खेत में शौच करने के लिए निकली थी। इसी दौरान बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए दोनों पास में ही स्थित एक आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। उसी समय चमक गरज के साथ आका...