आकाशीय बिजली से दो की मौत, छह झुलसे
आजमगढ़, अगस्त 27 -- बरदह/सरायमीर (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से गुरुवार दोपहर अलग-अलग क्षेत्रों में महिला और किशोर की मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं और एक किशोरी झुलस गई। दो महिलाओं को जौनपुर और अन्य चार को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जौनपुर में भर्ती महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। बरदह थाना क्षेत्र के लसड़ा कला गांव की छह महिलाएं और एक किशोरी दोपहर दो बजे धान के खेत में निराई कर रही थीं। इस दौरान बारिश शुरू हो गई और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 40 वर्षीय नीतू देवी पत्नी हरिकांत राम, 41 वर्षीय अनीता देवी पत्नी संतोष, 35 वर्षीय गर्भवती रेनू देवी पत्नी राजकुमार, 50 वर्षीय राधिका देवी पत्नी शाहजू राम, 27 वर्षीय सरिता पुत्री जगदीश, 17 वर्षीय संजना पुत्री रामभुवन और 54 वर्षीय गीता देवी पत्नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.