गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मुजौना गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो किशोर घायल हो गए। घायलों का इलाज पिड़हनी चौराहे पर एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मुजौना गांव निवासी विशाल 10 वर्ष पुत्र संजीत, अजय 10 वर्ष पुत्र रंजीत भारती गांव के उत्तर खेत से दोपहर बाद घर लौट रहे थे, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल किशोरों को आनन फानन में पिड़हनी चौराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल पर ले गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी हल्का लेखपाल व प्रशासनिक अधिकारियों को दे दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...