श्रावस्ती, मार्च 20 -- श्रावस्ती, संवाददाता। खेत गए एक वृद्ध आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गए। जिन्हें परिजनों की ओर से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिरसिया थाना क्षेत्र के बभनी कुकुरभुकवा निवासी अनिरुद्ध (55) पुत्र स्वामी दयाल ग्राम पंचायत में बनी गौशाला में केयरटेकर थे। शुक्रवार दोपहर वह घर से किसी काम से खेत गए थे। इस दौरान मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। तभी अचानक आसमान में तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी और अनिरुद्ध उसकी चपेट में आ गए तथा झुलस गए।आनन-फानन में परिजनों व ग्रामीणों की ओर से गंभीर हालत में अनिरुद्ध को जिला अस्पताल भिनगा के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इमरजेंसी वार्ड के आपातकालीन चिकित्...