मैनपुरी, दिसम्बर 19 -- किशनी। क्षेत्र के ग्राम फरैंजी में आकाशीय बिजली गिरने से घायल हुए किसान ने ढाई माह बाद दम तोड़ दिया। किसान अपने खेत की जुताई करा रहा था तभी आकाशीय बिजली गिरने से वह झुलस गया था। ग्राम फरैंजी में 30 सितंबर को ट्रैक्टर से खेत जुतवाने के लिए 60 वर्षीय किसान होरीलाल शाक्य पुत्र गोविंद प्रसाद गए थे। तभी बादलो की तेज गड़गड़ाहट के साथ होरीलाल पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी और वह झलस गए। परिजन इलाज के लिए सैफई ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा था। तबियत सही होने पर परिजन उन्हें घर ले आए थे लेकिन एक सप्ताह पूर्व उनकी तबियत अचानक फिर बिगड़ गयी तो उन्हें मिनी पीजीआई सैफ़ई में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार की शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने एसडीएम से किसान के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। एसडीएम गोपाल शर्मा का क...