हरदोई, मार्च 27 -- बिलग्राम। हैबतपुर गांव में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उस वक्त हादसा हो गया, जब खेत पर गेहूं की कटाई कर रहे एक किसान पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। 45 वर्षीय मुरारी निवासी हैबतपुर अपने खेत पर फसल काट रहे थे। तभी अचानक मौसम बदला और तेज कड़क के साथ आकाशीय बिजली सीधे उन पर गिर गई। इससे वह बुरी तरह झुलस गए। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। परिजन किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...