आकाशीय बिजली से क्षतिग्रस्त प्राचीन दुर्गा मंदिर का शुरू हुआ जीर्णोद्धार
कन्नौज, मई 12 -- ठठिया कस्बा के सदर बाजार स्थित प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर के पुनर्निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ जनसहयोग से कर दिया गया है। बीते वर्ष 30 सितम्बर को तेज गरज-चमक के साथ मंदिर के शिखर पर आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर को भारी क्षति पहुंची थी। घटना के समय क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और बिजली गिरने की तेज आवाज से पूरा कस्बा दहल उठा था। हालांकि संयोगवश उस समय मंदिर परिसर और आसपास कोई जनहानि नहीं हुई थी, लेकिन मंदिर की संरचना को गंभीर नुकसान पहुंचा था। बताया गया कि आकाशीय बिजली सीधे मंदिर के शिखर पर गिरी थी, जिससे मंदिर की दीवारों और शिखर में दरारें पड़ गई थीं। मंदिर के अंदर लगे बिजली उपकरण, वायरिंग और अन्य सामग्री भी पूरी तरह नष्ट हो गई थी। घटना के बाद मंदिर की स्थिति काफी जर्जर हो गई थी, जिससे श्रद्धालुओं मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.