मिर्जापुर, मार्च 20 -- मिर्जापुर, संवाददाता पड़री थाना क्षेत्र के चांदलेवा (छप्पन) गांव में शुक्रवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे 72 वर्षीय वृद्ध किसान की मौत हो गई। जबकि मड़िहान में एक व्यक्ति झुलस गया। जिसे मड़िहान अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पड़री गांव निवासी किसान हरिशंकर उर्फ ढकेलू ने अपने खेत में चना काटकर रखा था। आंधी पानी से चने को बोरे में भरकर हटाने के लिए खेत पर गए थे। उसी दौरान बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान झुलस गया।मौके पर पहुचे घर के सदस्य किसान को पड़री प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ आनंद कुमार सिंह ने किसान को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा राहत कोष के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की है। पड़री पुलिस ने श...