मिर्जापुर, जून 14 -- हलिया। मौसम का मिजाज शनिवार को दोपहर में अचानक बदल गया। लगभग एक बजे के करीब गरज चमक हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। वही उसका साथी गंभीर रूप से झुलस गया। एक अन्य घटना में बरामदे में बैठी सास और दो बहुएं आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गईं। घटना क्षेत्र के परसिया मुड़पेली गांव की है। पुलिस मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, झुलसे हुए लोगों को परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया। क्षेत्र के परसिया मुड़पेली गांव निवासी राजाराम (16) अपने साथी गांव निवासी अजय(23) के साथ बाइक से दोपहर में अदवा बैराज घूमने गया था। दोनों अदवा बैराज घूमने के बाद वापस लौट रहे थे। अभी दोनों कुछ दूर आगे बढ़े थे कि तेज गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए दोनों स...