आकाशीय बिजली से एक की मौत, किशोर घायल
फतेहपुर, जुलाई 3 -- गाजीपुर। थाना क्षेत्र के सेमरामऊ गांव में शुक्रवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। सेमरामऊ निवासी 47 वर्षीय राज नारायण मिश्रा उर्फ गट्टू मिश्रा यमुना नदी के किनारे भैंस चरा रहे थे। उनके साथ गांव का 17 वर्षीय महादेव भी जानवर चरा रहा था। इसी दौरान अचानक बारिश शुरु होने पर दोनों पास स्थित एक महुआ के पेड़ के नीचे जाकर बैठ गए। कुछ ही देर बाद तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली महुआ के पेड़ पर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों गंभीर रुप झुलस गए। ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने राज नारायण मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल महादे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.