ललितपुर, अप्रैल 5 -- तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कड़ेसरा में बीती रात बारिश और ओलावृष्टि से भीग रहे भूसे को सुरक्षित करने खेत गए दो ग्रामीण आकाशीय बिजली की चपेट में आकर आहत हो गए। परिजन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां एक किसान को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया। शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट बदली और तालबेहट तथा जखौरा क्षेत्र के आस पास जोरदार बारिश व ओलावृष्टि हुई। थोड़ी-थोड़ी देर पर बादल गरजते रहे। कड़ेसराबांसी निवासी किसान सीताराम पुत्र भुजबल और भूपेन्द्र सिंह पुत्र मलखान सिंह खेत पर रखे भूसे को लेकर चिंतित हो गए। आस पड़ोस में रहने वाले दोनों किसान भूसे को सुरक्षित रखने के लिए ट्रैक्टर ट्राली लेकर खेत पहुंचे। ट्राली में भूसा भरते समय अचानक बादलों में तेज गड़गड़ाहट हुई और आका...