मिर्जापुर, जून 26 -- मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में शुक्रवार आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। वह सीवान में मवेशी चराने गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी दशरथ का पुत्र 45 वर्षीय शिवकुमार शाम लगभग पांच बजे सीवान में मवेशी चराने गया था। उसी समय अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरु हो गई। बारिश से बचने के लिए शिवकुमार पास स्थित पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी तेज गरज चमक के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रुप से झुलस गए। सीवान में मौजूद लोगों ने शिवकुमार को झुलसा देख शोर मचाने लगे। तब तक आस-पास के ग्रामीण और परिवार के लोग पहुंच गए। आनन फानन में उसे मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां डा. राधेश्याम वर्मा ने...