गंगापार, अप्रैल 29 -- कौंधियारा/करछना। बुधवार दोपहर कौंधियारा थाना के बरसवल गांव में अचानक गिरी आकाशीय बिजली ने पशुपालक को बड़ा नुकसान पहुंचा दिया। रिमझिम बारिश के बीच करीब तीन बजे गिरी बिजली की चपेट में तीन बकरियां आ गईं, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के समय गांव निवासी राम निरंजन आदिवासी अपनी बकरियों को खेत में चरा रहे थे। अचानक तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली ने पलक झपकते ही दो बेजुबानों की जान ले ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.