औरैया, जनवरी 28 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव बेला बस्ती स्थित प्राचीन सिद्धेश्वर महाकाल मंदिर मंगलवार रात बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों के अनुसार यह मंदिर लगभग पांच सौ वर्ष पुराना है। बिजली गिरने से मंदिर की गुम्मत टूट गई और उसका मलबा नीचे गिर पड़ा। बुधवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो क्षति देखकर हैरान रह गए। मंदिर की हालत देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीण बारी-बारी से मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह घटना दिन के समय होती तो बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि मंदिर परिसर में अक्सर लोग बैठते रहते हैं। घटना के बाद गांव में चिंता और निराशा का माहौल है। ग्रामीण बंटू दुबे, सुनील कुमार, सरमन सविता, दशरथ, संजय कुमार, अमन, मुन्नालाल, अमरसिंह, भदौरिया सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से मंदिर की शीघ्...