देहरादून, मई 4 -- गोपेश्वर। चमोली जिले की सुदूरवर्ती निजमुला घाटी के गौणा-भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना रविवार देर रात की बतायी जा रही है। चमोली जिले में बीती रात मौसम तेजी से बदला। आकाशीय बिजली गिरने से राकेश सिंह, हुकम सिंह और मदन लाल सहित एक दर्जन से भेड़ पालकों की बकरियों की मौत से भेड पालकों को लाखों का नुकसान हो गया है। पीड़ित पशुपालकों ने बताया कि एक झटके में उनकी सालों की मेहनत खत्म हो गई। अब परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से नुकसान का आंकलन कर जल्द मुआवजा देने की मांग की। यह भी पढ़ें- बेमौसम बारिश ने मचाई तबाही
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.