सिमडेगा, मई 17 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सिलिंगा सोनमेंजरा गांव में शनिवार रात वज्रपात से 20 मवेशियों की मौत हो गई। घटना से पशुपालकों को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात सभी गाय और बैल गांव के पास बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान तेज बारिश के साथ अचानक वज्रपात हुई। इसकी चपेट में आने से सभी मवेशियों की मौत हो गई। रविवार की सुबह जब ग्रामीण पशुओं को देखने पहुंचे तो बड़ी संख्या में मवेशी मृत पाए गए। मृत मवेशियों के मालिक संजय गोंड़, फुलो देवी, सिरो देवी, फुलजेम्स सोरेंग, लिबनुस डुंगडुंग, सुधीर डुंगडुंग, प्रवीण डुंगडुंग, निर्मला केरकेट्टा, संजीता सोरेंग, बासिल डुंगडुंग का बताया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। पशुपालकों ने प्रखंड प्रशासन से मुआवजे की मांग की ...