बांदा, मई 6 -- बांदा। तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत हो गई। भैंस बाल बाल बच गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमासिन थाना क्षेत्र के जामू गांव निवासी इद्रजीत ने बताया कि उसका 72वर्षीय पिता जुग्गा वर्मा पुत्र मंगल वर्मा मंगलवार को वह खेत में मवशी चरा रहा था। तभी तेज बारिस होने लगी भीगने से बचने के लिए वह एक पेड़ तले खाड़ा हो गया। इसी बीच तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर जाने से उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- वज्रपात से पंच सदस्य के पति समेत दो मवेशी की मौत बारिस बंद होने के बाद मौके पर पहुंचे घरवालो ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंचे ले...