आकाशीय बिजली गिरने से युवक झुलसा, दो झोपड़ियां राख
देवरिया, मई 29 -- भटनी (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र के सिंगहीडीह गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक झुलस गया। इस दौरान दो रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। सिंगहीडीह निवासी दीपक कुमार पुत्र मुसाफिर अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। उसी दौरान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से झोपड़ी में आग लग गई। दीपक को भी तेज करंट का झटका लगा, जिससे वह अचेत होकर मौके पर गिर पड़े। इस घटना में उनकी दो झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग में राशन, भूसा, कपड़े तथा करीब पांच हजार रुपये नगद जल गए। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। यह भी पढ़ें- आकाशीय बिजली गिरने से युवक झुलसा, दो झोपड़ियां राख वहीं झुलसे युवक को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.