आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, तीन घायल
शामली, अप्रैल 17 -- शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लांक में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव लांक निवासी 22 वर्षीय अंकित उर्फ सचिन पुत्र पीलू शुक्रवार शाम अपने ताऊ तेजवीर, उनके बेटे ब्रह्मपाल और पड़ोसी सुमित के साथ खेत पर मशीन से गेहूं की थ्रेसिंग कर रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आकर अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में तेजवीर, ब्रह्मपाल और सुमित भी घायल हो गए। हादसे के बाद तीनों किसान घबराकर बेहोश हो गए जिन्हें बाद में संभाला गया। घायलों को अस्पताल लाया गया। बताया गया है कि अंकित की शादी नवंबर में हुई थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.