आकाशीय बिजली गिरने से मुन्नी माता मंदिर की बुर्ज क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे श्रद्धालु
संभल, सितम्बर 5 -- शुक्रवार शाम तेज बारिश के दौरान पाप मोचन तीर्थ स्थित प्राचीन मुन्नी माता मंदिर की बुर्ज पर आकाशीय बिजली गिरने से अफरा-तफरी मच गई। बिजली मंदिर की बुर्ज पर लगी भगवा झंडे की लोहे की पाइप पर गिरी, जिससे तेज धमाके के साथ बुर्ज को नुकसान पहुंचा। मंदिर की दीवारों में कई जगह दरारें आ गईं, जबकि सीढ़ियों में भी दरार पड़ने की बात सामने आई है। घटना के करीब 25 मिनट पहले ही मंदिर परिसर में जन्माष्टमी की सजावट कर रहे चार युवक बुर्ज से नीचे उतर आए थे। इससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय मंदिर में छोटे बच्चे और श्रद्धालु भी मौजूद थे। तेज धमाके और बिजली की चमक के बाद श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई और लोग तत्काल मंदिर से बाहर निकल आए।
जन्माष्टमी की सजावट जन्माष्टमी के लिए मंदिर परिसर में गुब्बारों, फूलों और झालरों से सजावट की जा रही थी। आका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.