उन्नाव, जुलाई 4 -- उन्नाव, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के हुसैननगर मोहल्ला में शुक्रवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। हुसैननगर गांव में खेत के पास गिरी बिजली की चपेट में आने से महिला व उसकी भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बेहाल है। हुसैन नगर मोहल्ला की रहने वाली 45 वर्षीय सरस्वती शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे अपनी भैंस के साथ खेत के पास मौजूद थीं। तभी मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से सरस्वती और उनकी मवेशी झुलस गए। आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में म...