देवरिया, मई 2 -- रुद्रपुर/रामक्षन, हिन्दुस्तान संवाद। बारिश के दौरान शुक्रवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से भालीचौर स्थित ईंट भट्ठे पर एक महिला की मौत हो गई। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी मौके पर पहुंच घटना की जानकारी लिए। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिहार प्रांत के नेवादा जनपद के हिसुवा थाना क्षेत्र के उमराव बीघा निवासी जितेंद्र चौहान अपनी पत्नी इंदू देवी (36) और बच्चों को लेकर क्षेत्र के रामलक्षण पुलिस चौकी क्षेत्र के भालीचौर स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने जनवरी माह में घर से आया था। शुक्रवार की सुबह जितेंद्र और उसकी पत्नी इंदू देवी कुछ दूरी पर अलग-अलग स्थान पर काम कर रहे थे। इसी बीच करीब प्रात: सात बजे अचानक बादल गरजने के साथ चमका और आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने स...