उन्नाव, अप्रैल 4 -- चकलवंशी। आसीवन के कनिगांव गांव के बाहर स्थित बांस कोठी में शनिवार शाम तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई और आग लग गई। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया है। कनिगाव गांव में शनिवार शाम बारिश दौरान तेज चमक के साथ प्राइमरी स्कूल के पास जगदम्बा प्रसाद के खेत में खड़ी बांस कोठी पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे बांस कोठी में आग लग गई। तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। लोगों ने निजी संसाधनों से कोठी में लगी आग पर काबू पाया। यह मंजर देख ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों में ईसू, राघवेन्द्र, रायबहादुर आदि लोगों ने बताया कि अगर बारिश न हो रही होती तो पास में खड़ी गेहूं की फसल का आग से नुकसान हो सकता था। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...