गंगापार, मार्च 20 -- आकाशीय बिजली गिरने से पशुपालक पिता की मौत हो गई। बेटा गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में मौत से जूझ रहा है। गोशाला में बंधी दो गाय की मौत और एक भैस घायल हो गई है। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों पुलिस चौकी अंतर्गत चकिया घरहरा गांव में शुक्रवार को सुबह आकाशीय बिजली  गिरने से 58 वर्षीय संग्राम सिंह यादव की मौके पर मौत हो गई। उनका बेटा ज्ञान सिंह यादव भी झुलस गया है। जिसका इलाज शहर के एक हॉस्पिटल में चल रहा है। इसकी चपेट में आने से दो गायों की मौत और एक भैंस घायल हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पशुपालक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संग्राम सिंह यादव खेती किसानी का काम करते थे। जानकारी के अनुसार वह सुबह करीब 6:30 बजे उठकर गोशाला में जानवरों को चारा देने के लिए गए हु...