फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 2 -- कायमगंज, संवाददाता आकाशीय बिजली गिरने से नगर के दो ट्रांसफार्मर फुंक गए। इससे जुड़े मोहल्लों की सप्लाई ठप हो गई। मशक्कत के बाद बिजली विभाग ने जटवारा में खराबी ठीक कर ली। जबकि दूसरा ट्रांसफार्मर नया लगेगा। सप्लाई न आने से इससे जुड़े उपभोक्ता परेशान है। रविवार को हुई मूसलाधार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से नगर के जटवारा और ट्रांसपोर्ट चौराहे पर लगे ट्रांसफार्मर धड़ाम हो गए। जटवारा में लगे 400 केवीए ट्रांसफार्मर और ट्रांसपोर्ट चौराहे पर लगे 250 केवीए ट्रांसफार्मर के फेल होने से कई मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी मिलते ही लाइनमैन ने जेई को अवगत कराया। टीम मौके पर पहुंची और जटवारा का ट्रांसफार्मर देर रात तक दुरुस्त कर सप्लाई बहाल कर दी गई। हालांकि, ट्रांसपोर्ट चौराहे का 250 केवीए ट्रांसफार्मर पूरी तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.