फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 20 -- शमसाबाद, संवाददाता। मौसम के बदले मिजाज से बिजली आपूर्ति पर भी असर पड़ा है। गुरुवार की रात तेज हवा के साथ बारिश हुयी इससे आकाशीय बिजली गिरने से हजियांपुर और हुसैनपुर तराई के उपकेंद्र बंद हो गये। आकाशीय बिजली गिरने से दो इंसुलेटर फट गये। रात दस बजे सप्लाई बंद हुयी। इसके चलते 180 गांवों के ग्रामीण उपभोक्ताओं को रात अंधेरे में काटनी पड़ी।मौसम खराब होने के चलते रात में पेट्रोलिंग नहीं हुई जिसके चलते बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बताया गया है कि हुसैनपुर तराई उपकेंद्र के पास रात 10 बजे हाईटेंशन लाइन के पोल पर आकाशीय बिजली गिरने से दो इंसुलेटर फट गये जिससे हुसैनपुर तराई और हजियांपुर के उपकेंद्र बंद हुये थे। शुक्रवार की सुबह बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए टीम दौड़ी। कड़ी मशक्कत करने के बाद दोपहर 1 बजे के बाद फाल्ट सही...