उरई, जनवरी 28 -- जालौन। आकाशीय बिजली गिरने से कांजी हाउस के सामने 400 केवीके ट्रांसफार्मर में खराबी आ गयी। ट्रांसफार्मर के परिवर्तक के क्षतिग्रस्त होने के कारण आसपास की 20 घंटे बिजली आपूर्ति ठप्प रही। कांजी हाउस के सामने मोहल्ला बापूसाहब में 400 के वी के दो ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। मंगलवार की रात में करीब 11 बजे आकाशीय बिजली गिरने से परिवर्तक क्षतिग्रस्त हो गया था। बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण आसपास के घरों की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गयी थी।जानकारी मिलने पर बिजली विभाग की टीम ने अवर अभियन्ता नवीन कंजोलिया के साथ ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद ट्रांसफार्मर बिजली गिरने से खराब होने की पुष्टि होने के बाद उसे बदलने की प्रक्रिया शुरू की गयी। बुधवार की सुबह की ट्रांसफार्मर बदलवाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी ।दोपहर होते होते...