औरैया, जनवरी 28 -- एरवाकटरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत समायन के मजरा रतनपुर में मंगलवार देर रात करीब 10 बजे एक मकान की छत पर आकाशीय बिजली गिरने से अफरातफरी मच गई। तेज धमाके की आवाज सुनते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। घटना में मकान का लेंटर व छज्जा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कई घरेलू विद्युत उपकरण भी खराब हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रतनपुर निवासी नाहर सिंह के मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से छत के छज्जे और लेंटर में दरार आ गई। बिजली की चपेट में आने से फ्रिज, टीवी और समर्सिबल पंप समेत अन्य उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के समय घर के अंदर नाहर सिंह का पुत्र पुष्पेंद्र, पुत्री सोनाली और मां नेमश्री मौजूद थीं। गनीमत रही कि सभी सुरक्षित हैं। रात्रि के समय अचानक हुए तेज धमाके से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीण...