आकाशीय बिजली गिरने से घर दहला, छत फटी और उपकरण राख
रामपुर, मई 14 -- शाहबाद। क्षेत्र के गांव महेवा में बुधवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से एक घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में घर की छत फट गई और दीवारों में दरारें आ गईं, जबकि कई घरेलू विद्युत उपकरण जलकर खराब हो गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।गांव निवासी कल्लू के घर पर रात करीब 11 बजे अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली आ गिरी। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। बिजली गिरते ही घर में लगा एलसीडी टीवी, समरसेबल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान फुंक गया। कुछ देर के लिए घर में धुआं और चिंगारियां उठने लगीं, जिससे परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। यह भी पढ़ें- पदमपुर गांव में प्राकृतिक आपदा से टूटा कच्चा घर, पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर घटना के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर ही मौजूद थे, लेकिन सभी सुरक्षित बच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.