आकाशीय बिजली गिरने से घरेलू उपकरण फूंके
नोएडा, मई 29 -- रबूपुरा। पचोकरा गांव में गुरुवार शाम एक मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। बिजली गिरने से एक ग्रामीण के मकान में दरार आ गई और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। पचोकरा गांव निवासी भूले राम शर्मा ने बताया कि गुरुवार शाम वह आराम करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान तेज धमाके और रोशनी के साथ उनके मकान पर आकाशीय बिजली आ गिरी। इससे मकान पर बने टॉयलेट की छत क्षतिग्रस्त हो गई और दीवार में दरार पड़ गई। आकाशीय बिजली केवल से अर्थ होकर विद्युत उपकरणों को जलाती हुई लाइन से अर्थ हो गई। इससे कई अन्य ग्रामीणों के बिजली के उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। यह भी पढ़ें- आकाशीय बिजली गिरने से घरेलू उपकरण फूंके आकाशीय बिजली का धमाका इतना तेज था कि लोगों में दहशत फैल गई और इधर-उधर भागने लगे।सुनील कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.