आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत
बांदा, जुलाई 8 -- नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के कल्हरा गांव निवासी 40 वर्षीय सूरजदीन पुत्र बिन्दा प्रसाद की बुधवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। वह बटाई पर लिए खेत में धान की बेड़ (नर्सरी) बोने के लिए गया था। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। खेत के पास से गुजर रहे एक ट्रैक्टर चालक ने घटना देखी और तत्काल गांव पहुंचकर परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने गंभीर अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉ. विपिन शर्मा ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उपनिरीक्षक कल्बे अब्बास ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के पत्नी के अलावा तीन बेटियां और एक बेटा है। किसान की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.