बागपत, अप्रैल 19 -- चांदीनगर। शुक्रवार शाम नगलाबडी, मुबारिकपुर के जंगल में ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिरने से जहां सैंकडो घरो की विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी वही सात नलकूप भी बंद हो गए। शुक्रवार शाम को आई तेज तूफान-बारिश और बिजली के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा नगला बड़ी गांव में एक ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिरने से 100 घरो की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी जिससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी वही मुबारिकपुर के जंगल में आकाशीय बिजली एक ट्रांसफॉर्मर पर गिरने से सात नलकूपों की आपूर्ति ठप हो गयी। इसके अलावा खैला और भैडापुर के गांव में भी 25 केवी के ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने से दोनो गावों मे आपूर्ति ठप हो गई। यह भी पढ़ें- डासना समेत दस इलाकों में कई घंटे बिजली गुल रही जेई संदीप यादव ने बताया इमरजेंसी ट्रांसफॉर्म लगाकर आपूर्ति द...