फतेहपुर, जुलाई 1 -- बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव के करीब दो किलोमीटर दूर आम के बगीचे में आम बिनते समय आकाशीय बिजली गिरने से सूरजभान का 15 वर्षीय पुत्र आयुष उर्फ चुन्नू यादव की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों परिजनों की भीड़ लग गई। किशोर के शव को लेकर गांव पहुंचे। परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। बताया जाता है कि मृतक किशोर सर्वोदय इंटर कॉलेज गोपालगंज में हाईस्कूल का छात्र था। मृतक का एक छोटा भाई छह वर्षीय कुलदीप यादव है। पिता छत्तीसगढ़ में प्राइवेट नौकरी करते हैं, जिन्हें घटना की जानकारी दी गई। पिता के आने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...