चित्रकूट, अप्रैल 4 -- चित्रकूट। संवाददाता जिले में हल्की बारिश के दौरान शुक्रवार को अलग-अलग जगहों पर गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किशोर समेत अधेड़ महिला की मौत हो गई। जबकि गंभीर रुप से झुलसे दो किशोरों को सीएचसी शिवरामपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।भरतकूप थाना क्षेत्र के पतौंडा गांव के मजरा रजौली पुरवा निवासी राजकिशोर का 10 वर्षीय बेटा नीरज, रामबाबू का 12 वर्षीय बेटा सुमित, भूरा यादव का 13 वर्षीय बेटा विकास व विष्णु का 13 वर्षीय बेटा करन शुक्रवार को सुबह बकरियां चराने खेतों में गए थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे मौसम में बदलाव के बीच हल्की बारिश होने लगी। जिससे चारों एक पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। इसी बीच तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से चारों गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी...