आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गाय की मौत
बलिया, मई 31 -- सिकन्दरपुर। क्षेत्र के भरथांव निवासी लव गिरी की गाय की रविवार को आकाशिय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गयी। बताया जाता है कि गाय पेड़ के नीचे बंधी हुई थी। इसी बीच दोपहर को तेज आवाज के साथ गिरी आकाशीय बिजली की जद में आकर गाय की जान चली गयी। इसकी जानकारी होते ही राजकीय पशु चिकित्सालय नवानगर की टीम मौके पर पहुंच गयी। छानबीन के बाद चिकित्सकों ने मृत गाय का पोस्टमार्टम किया। बताया जाता है कि रविवार को निकली तेज धूप के बीच अचानक मौसम में बदलाव हो गया। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबादी भी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.