सोनभद्र, जुलाई 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। मांची थाना क्षेत्र के सथारी गांव में गुरुवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।सथारी ग्राम निवासी लक्ष्मण यादव के 16 वर्षीय पुत्र आशुतोष यादव उर्फ छोटू गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे गांव के जंगल में भैंस चरा रहा था। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई और आकाशीय बिजली उसकी चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों ने माँची थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार घटना आकाशीय बिजली गिरने से हुई है तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...