आकाशीय बिजली का कहर, मकान क्षतिग्रस्त, कई घरों के उपकरण फुंके
कन्नौज, मई 4 -- सोमवार की सुबह करीब 6:30 बजे अचानक आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने नगर में अफरा-तफरी मचा दी। इसी दौरान मोहल्ला सराफान निवासी अंकित शुक्ला पुत्र राकेश कुमार के मकान पर तेज चमक और जोरदार धमाके के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। घटना के समय घर में मौजूद सभी लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन मकान को भारी नुकसान पहुंचा। बिजली गिरने से मकान का लेंटर, छज्जा और जीने का हिस्सा चटक गया, जबकि इनवर्टर, बैट्री सहित पूरे घर की विद्युत फिटिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि तेज कडक़ और चमक से परिजन घबरा गए और कुछ देर तक दहशत में रहे। यह भी पढ़ें- लोगों की मदद में जुटें अफसर, लखनऊ से अयोध्या तक मौसम की भीषण मार के बीच सीएम योगी का निर्देश इस हादसे का असर आसपास के मकानों पर भी पड़ा। जानकारी होते ही वार्ड सभासद सुशील पांडेय एडवोकेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.