उन्नाव, अप्रैल 10 -- उन्नाव। सफीपुर, हसनगंज और बांगरमऊ में बुधवार को अचानक हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत को तहस-नहस कर दिया। तीनों तहसीलों में कुल 4,294 हेक्टेयर फसल बर्बाद हुई, जिससे 13,288 किसान प्रभावित हुए हैं। इन किसानों की फसलों का 33 प्रतिशत या उससे अधिक हिस्सा नष्ट हो गया है। मौसम की बेरूखी ने किसानों को निराशा के आगोश में धकेल दिया। कुदरत की मार से हारे किसान सिर्फ खेतों पर सिर पकड़कर खड़े रह गए। बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने पर पता चला कि सफीपुर में 3,740 किसानों की 1,099 हेक्टेयर फसल बर्बाद हुई, हसनगंज में 3,490 किसानों की 976 हेक्टेयर फसल नष्ट हुई, जबकि बांगरमऊ में 5,988 किसानों की 2,219 हेक्टेयर फसल तबाह हो गई। किसानों ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के आगे उनकी मेहनत का कोई दाम नहीं रहा। वहीं, प्रशा...