उन्नाव, अप्रैल 2 -- हिलौली। आकाशवाणी लखनऊ के 89 वें स्थापना दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने हिलौली क्षेत्र के लउवा गांव निवासी पद्मश्री हृदयनारायण दीक्षित की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने उन्हें उत्कृष्ट साहित्यकार और प्रख्यात राजनेता बताते हुए उनकी कार्यशैली को प्रेरणादायक बताया। सीएम ने कहा कि हृदयनारायण दीक्षित उन्नत आयु में भी परिव्राजक के रूप में देशभर का भ्रमण कर रहे हैं। वर्तमान में उनके छत्तीसगढ़ में होने से कार्यक्रम में उनकी अनुपस्थिति रही, जिस पर सीएम ने उनके बेटे अरुण दीक्षित और ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार दीक्षित से उन्हें मिलने की इच्छा व्यक्त की। योगी आदित्यनाथ ने बताया कि दीक्षित रात्रि में लेखन कार्य करना पसंद करते हैं और अक्सर रात 12 बजे के बाद अपने लेख लिखना शुरू करते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.