पूर्णिया, मई 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 90 वर्ष पूरे होने पर आकाशवाणी पूर्णिया के युववाणी अनुभाग द्वारा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय पूर्णिया के लैक्चर हॉल में आशु भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ हरिशंकर मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि अधीक्षक डॉ संजय कुमार थे।

प्रतियोगिता का महत्व इस मौके पर जीएमसीएच के प्राचार्य ने कहा कि गांव में रहने वाले 80 प्रतिशत आबादी आज भी आकाशवाणी से जुड़ कर अपने दैनिक कार्य का निष्पादन करते हैं। अधीक्षक डॉ संजय कुमार ने भी अपने बचपन के समय आकाशवाणी से निर्धारित समय में प्रसारित होने समाचार और क्रिकेट कमेंट्री के महत्व को बताया। उन्होंने डिजिटल युग में भी आकाशवाणी की महत्ता को रेखांकित किया।

प्रतिभागियों की सूची आशु भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय के कुल 8 प्रतिभागियों न...