दरभंगा, फरवरी 3 -- दरभंगा। आकाशवाणी दरभंगा ने दो फरवरी को अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे कर लिये। इस अवसर पर केन्द्र परिसर में कार्यक्रम हुआ। इसमें सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं उद्घोषक-कम्पीयर उपस्थित थे। कार्यक्रम प्रमुख असअद दाऊद ने स्वागत भाषण किया। प्रतिभा प्रीति और दीपक कुमार झा ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि बीएसएनएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि दूरसंचार व रेडियो के बीच अटूट संबंध रहा है। जिला कला व संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार ने कला-संस्कृति के क्षेत्र में आकाशवाणी दरभंगा द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। केन्द्र के पूर्व कार्यक्रम अधिशासी सुरेन्द्र झा ने कहा कि यह केन्द्र इस क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासतों को संरक्षित रखने में अपनी भूमिका सदा से निभाता आया है। अन्य अतिथियों में डॉ. अमलेन्दु शेखर पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.