प्रयागराज, जून 28 -- दो दिन पूर्व कौशाम्बी के कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी थी और कई लोग झुलस गए थे। इस दर्दनाक हादसे से सबक न लेते हुए छावनी परिषद क्षेत्र में कुछ लोग खतरे से खेल रहे हैं। आकाशवाणी केंद्र के पास एक निजी कंपनी की ओर से प्राकृतिक भूमिगत गैस पाइप लाइन डाली जा रही है। पाइप लाइन डाल रहे कर्मचारी ट्रक के नीचे एलपीजी सिलेंडर जलाकर खाना बनाते हैं, जबकि उसी गैस चूल्हे के ऊपर ही तेल का टैंक भी है। इससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...