प्रयागराज, फरवरी 3 -- प्रयागराज। आकाशवाणी का 77वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम प्रमुख नेहा गुप्ता ने आकाशवाणी के जन सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आकाशवाणी केंद्र भविष्य में युवाओं, महिलाओं और बच्चों से जुड़े कार्यक्रमों के विशेष प्रसारण और डिजिटल माध्यम से सेवाओं को और व्यापक बनाएगा। कलस्टर प्रमुख अनुपम स्वरूप ने कहा कि आकाशवाणी के कार्यक्रम को देश-दुनिया में सुना जा रहा है। इस मौके पर प्रोफाइल वीडियो लांच किया गया। कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। संचालन अभिनव प्रज्ञ पांडेय, दीपक पांडेय, संयोजन धीरज कुमार और सहायक निदेकश सुंदरम तिवारी का रहा। आभार ज्ञापन अभियांत्रिकी प्रमुख जयराम सिंह, प्रशासनिक अधिकारी मोहम्मद शबीर ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.