हल्द्वानी, अक्टूबर 6 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। गौलापार स्टेडियम में आयोजित आकाशयान स्पर्धा के दौरान सोमवार को उस समय भावुक पल सामने आया, जब तीन महीने की मेहनत के बाद तैयार किया गया ग्लाइडर ऐन मौके पर उड़ान नहीं भर सका। बैलून से बंधी डोर कमजोर होने के कारण टूट गई और ग्लाइडर जमीन पर गिर गया। मिशन फेल होने से झांसी से आई टीम के सदस्य मायूस हो गए। हालांकि बैलून उड़ान भर गया। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सोमवार को आकाशयान स्पर्धा के तहत रॉकेट लांचिंग प्रतियोगिता हुई। इस दौरान झांसी निवासी और रॉकेट लांचिंग टीम के लीडर अरुण सिंह ग्लाइडर के उड़ान न भर पाने पर भावुक होकर रो पड़े। उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने करीब तीन महीने तक इस मिशन की तैयारी की थी। आकाशयान स्पर्धा में बैलून के साथ ग्लाइडर को उड़ाकर एयरोस्पेस से जुड़े विभिन्न प...